फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुकरौली में बनेगा विवाह भवन और पाथवे, खर्च होंगे सवा करोड़

Sun, 21 Sep 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। कस्बे के वार्ड नंबर दस गांधीनगर का कायाकल्प होगा। इसके लिए शासन स्तर से करीब सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे। वार्ड में विवाह भवन, सड़कें और लाइट पाथवे का निर्माण होगा। निगम की ओर से अब इसके लिए विभागीय स्तर पर अनुमति मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन

सुकरौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस गांधीनगर में नगर पंचायत की ओर से सुंदरीकरण के प्रस्ताव पर निगम की मुहर लग गई है। इसके लिए कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद कार्य शुरू होंगे। संजीव यादव ने बताया कि कस्बे में 80 लाख रुपये से विवाह भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसके अलावा करीब 42 लाख रुपये की लागत से चार सड़कें बनाई जाएंगी। इसके बनने से नेशनल हाइवे से अब लोगों को सीधे वार्ड में आने जाने का जुड़ाव होगा। अब लोगों को बरसात के समय आवागमन में सुविधा मिलेगी। शैलेन्द्र साहनी ने बताया कि बहुत दिनों से कस्बे में विवाह भवन की मांग थी। वार्ड में कस्तूरबा एवं दो बेसिक स्कूल हैं जहां आने जाने वाले लोग और छात्रों को दिक्कत होती थी। अब यह सड़क बन जाएंगी तो लोगों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें