फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : 38 में चार मामलों का निस्तारण

Sun, 21 Sep 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम (न्यायिक) प्रेम कुमार राय की अध्यक्षता और एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समाधान दीवास में कुल 38 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से राजस्व विभाग से संबंधित 31, पुलिस विभाग से 3 और अन्य विभागों से 4 मामले थे। मौके पर त्वरित सुनवाई करते हुए राजस्व विभाग से जुड़े 4 मामलों का निस्तारण कर दिया। जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया।एडीएम न्यायिक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार सभी लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें