फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जेल के दो ठेकेदारों के बीच मारपीट, हवाई फायरिंग के बाद फूंक दी कार

Fri, 31 Jan 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। जेल का निर्माण करा रहे दो ठेकेदार और उसके कर्मचारियों के बीच बुधवार की रात जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई। इसमें संतकबीरनगर के ठेकेदार की कार दूसरे पक्ष के लोगों ने फूंक दी। दोनों पक्ष के करीब चार लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने एक ठेकेदार पाठक की तहरीर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी ठेकेदार की स्काॅर्पियों पुलिस के कब्जे में है। देर शाम तक मामले को मैनेज करने का खेल चला, लेकिन बात नहीं बनी। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के करमहा कुटी के पास पडरौना में जेल का निर्माण चल रहा है। इसमें काम करने वाले कानपुर के ठेकेदार राजेंद्र यादव और संतकबीरनगर के ठेकेदार प्रदीप पाठक किराए के मकान में रहते हैं। इनके कर्मचारी भी यहीं पर रहते हैं। दोनों के बीच ठेकेदारी को लेकर काफी दिनों से ठनी थी। कहासुनी भी कई बार हो चुकी थी।
बुधवार की रात को दोनों ठेकेदारों के बीच लाठी-डंडे और रॉड से मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के लोगों पर चार राउंड हवाई फायरिंग का आरोप है। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देर रात को प्रदीप पाठक की गाड़ी में दूसरे पक्ष के लोगों ने आग लगा दी। सूचना के बाद भी नेबुआ नौरंगिया पुलिस मामले को मैनेज करने में पूरे दिन जुटी रही। इसमें राजनीतिक दबाव भी दोनों तरफ से था। राजेंद्र यादव की स्काॅर्पियों समेत दो वाहन थाने में खड़ी है।
विज्ञापन

पांच लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों ठेकेदार जेल में मिट्टी भराई का काम कर रहे हैं। दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद बताया जा रहा है। हवाई फायरिंग के चलते मौके पर पुलिस पूरे दिन जमी रही।
इंस्पेक्टर राम सहायक चौहान ने बताया कि दोनों ठेकेदारों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ है। इसमें प्रदीप पाठक की गाड़ी जली हैं। प्रदीप पाठक के तहरीर पर कानपुर के रहने वाले राजेंद्र यादव और इसके भाई समेत अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। हवाई फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें