फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: होली व रमजान को लेकर बाजार गुलजार, रंग-बिरंगे चिप्स व पापड़ की बढ़ी मांग

Mon, 23 Feb 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर में पापड़ और चिप्स की खरीदारी करते लोग।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। होली पर्व और रमजान माह को देखते हुए जिले के बाजार इन दिनों रंगीन चिप्स और तरह-तरह के पापड़ों से पट गए हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग फ्लेवर और वैरायटी के चिप्स मंगाए हैं। खासकर बच्चों और युवाओं में रंगीन पैकेट वाले चिप्स को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन


होली के मद्देनजर जहां पारंपरिक पापड़ और नमकीन की बिक्री बढ़ी है, वहीं रमजान में रोजा खोलने के लिए हल्के नाश्ते के तौर पर चिप्स और अन्य स्नैक्स की भी मांग बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार उन्होंने रोजेदारों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सादा, मसालेदार और कम तीखे विकल्प भी उपलब्ध कराए हैं।

पडरौना शहर के बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। छोटे दुकानदारों से लेकर थोक व्यापारियों तक सभी ने स्टॉक बढ़ा लिया है। व्यापारियों को उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आते-आते बिक्री में और तेजी आएगी।
विज्ञापन

इस वर्ष होली का त्योहार 4 मार्च को होने वाला है। इसको लेकर अभी से शहर के तिलक चौक, बावली चौक, धर्मशाला रोड, गुदरी बाजार, सुभाष चौक पर दुकानदार रंग-गुलाल व अलग-अलग फ्लेवर और वैरायटी के चिप्स सहित तमाम तरह के खाद्य सामग्री दुकानों पर सजाई गई हैं, जहां खरीदारी करने के लिए देहात से लेकर शहर तक के लोग पहुंचे रहे हैं और होली के त्योहार के लिए सामानों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें