फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए बेतिया गांव में प्रदर्शन

Mon, 23 Feb 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बेतिया गांव में ओवर हेड टैंक का निर्माण शुरू करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।स्रोत-सोश
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के बेतिया गांव में रविवार को ग्रामीणों ने ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जगह के अभाव का हवाला देकर अब तक ओवरहेड टैंक का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। जबकि लोगों को पेयजल की समस्या हो रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि यदि गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण संभव नहीं है, तो पास के डुमरी गांव से पाइपलाइन से आपूर्ति शुरू कराई जाए। गर्मी का मौसम आने वाला है और ऐसे में पानी की समस्या और बढ़ जाएगी। कई परिवारों को दूर-दराज के हैंडपंप या दूसरे गांवों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में रामनरेश गोंड, कन्हैया, अंगद मद्धेशिया, निखिल मद्धेशिया, तीर्थराज गोंड, दिनेश भारती, इंदल प्रसाद, लाल बच्चन गिरी, मनीष चौरसिया, मानु भारती, जवाहर पटेल, विनोद माझी, कैलाश गोंड, कन्हैया मद्धेशिया, सुरेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें