फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सहालग में बाजार गुलजार, जेवर व कपड़ों की खरीदारी में जुटे लोग

Wed, 16 Apr 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सहालग में लोग शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। इसका असर भी बाजार में दिख रहा है। दोपहर के समय अधिक गर्मी के कारण दुकानों पर ग्राहक कुछ कम नजर आ रहे हैं, लेकिन सुबह और शाम बाजार में चहल-पहल बढ़ी है। सोने और चांदी के भाव में नरमी होने से सराफा बाजार की और रौनक गई है। सहालग के सीजन को देखते हुए दुकानदारों ने तैयारियां पूरी कर रखी हैं। कपड़े और रेडिमेट की दुकान फैंसी वस्त्रों से सजे नजर आए।
विज्ञापन

जिन घरों में शादी है। वहां तैयारियां तेज हो गई है। धर्मशाला रोड, कोतवाली रोड, गुदरही बाजार, मेन बाजार समेत शहर के सभी बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। कपड़ा, सर्राफा, किराना समेत सहालग से जुड़े सभी सामानों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिख रही है। सबसे अधिक भीड़ कपड़े और आभूषण की दुकानों पर देखने को मिल रही है। साड़ी में डाल साजने और रिस्तेदारों और सगे संबंधियों को देने के लिए वस्त्रों की जरूरत होती है। इसके लिए कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई है। राजेश्वरी मार्केट के कपड़ा व्यवसायी राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस समय वर्क वाली, सिल्क और साड़ियों की मांग बढ़ी है। मौसम की वजह से सिंथेटिक साड़ियों की मांग कम है, लेकिन वर्क वाली साड़ियों की मांग अधिक की जा रही है। ऐसी साड़ियों की कीमत 500 से 3000, सिल्क 400 से 4000 और सिंंथेटिक साड़ियां 250 रुपये से शुरू है। ग्राहकों के रेंज और वेराइटी का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें