फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मलंग बाबा स्थान के पास बंजर भूमि पर बनेगी मंडी

Tue, 14 Jan 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। नगर के करमहा रोड पर स्थित मलंग बाबा स्थान के पास बंजर भूमि पर मंडी बनाई जाएगी। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी और एसडीएम हाटा ने प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर इसे उपयुक्त पाया।
विज्ञापन

इस आशय का प्रमाणपत्र मंडी समिति को भेज दिया गया है। प्रस्तावित भूमि पर मंडी समिति मंडी के लिए शेड बनाएगी, जहां बाजार लगेगा।
इससे सड़क पर बाजार नहीं लगेगा और लोगों को जाम से निजात मिलेगी। इस संबंध में विधायक हाटा मोहन वर्मा ने मंडी समिति को सुझाव दिया था। हाटा नगर पालिका के करमहा रोड पर रोज सुबह थोक सब्जी मंडी सड़क के किनारे लगाई जाती है। इस कारण यहां हमेशा ही जाम की समस्या बनी रहती है। जहां सब्जी मंडी लगाई जाती है। वहां से कुछ दूर पर मलंग बाबा स्थान के पास 0.93 हे0 भूमि है, जिसमें से मौके पर 0.89 हे0 भूमि खाली है। उसी भूमि पर मंडी समिति की ओर से हाट पैड और शेड बनाने के लिए विधायक ने सुझाव दिया था।
इसी क्रम में नगर पालिका से और एसडीएम से उक्त भूमि से संबंधित रिपोर्ट मांगी थी। जिसपर नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी मीनू सिंह और एसडीएम हाटा ने कृषि उत्पादन मंडी समिति देवरिया के सचिव को भूमि से संबंधित उपयुक्तता प्रमाणपत्र जारी कर भेज दिया है।
विज्ञापन

जारी प्रमाणपत्र में बताया गया है कि चिह्नित भूमि में 0.89 हे0 भूमि मंडी बनाने के लिए अनुकूल है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही चिह्नित भूमि पर मंडी समिति की ओर से हाट पैड और शेड बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी मीनू सिंह ने बताया कि चिह्नित स्थल पर मंडी बनाने के लिए उपयुक्तता प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। आगे की प्रक्रिया मंडी समिति के निर्देश पर आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें