फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर खरीदारी के लिए बाजार में रही चहल-पहल

Sat, 29 Oct 2016 11:09 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
पूजा - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। दीपावली की खरीदारी के लिए शनिवार को भी बाजार में काफी चहल-पहल रही। मिट्टी के दीपक से लगायत सजावट के सामान, कपड़े, मिठाइयां और पटाखे आदि की दुकानों से खरीदारी के लिए शाम तक लोग दुकानों पर जमे रहे। इस वर्ष भी सुरक्षा के लिहाज से पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल के मैदान में पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं। एहतियातन सभी दुकानदारों को आग से बचाव के लिए बाल्टी में बालू-पानी अथवा अग्रिशमन यंत्र अनिवार्य रूप से रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के गुदरी बाजार में मिट्टी के दीपक, कोशी, कलश सहित विभिन्न प्रकार के बर्तनों की खरीदारी के लिए काफी संख्या में ग्राहक शनिवार को पहुंचे थे। लोगों ने मां लक्ष्मी और गणेशजी की पूजा और अपने घर-आंगन में सजावट के लिए मिट्टी के दीए खरीदे। 
इसी तरह घरों की सजावट के लिए झालर, झूमर और अन्य सजावटी सामग्रियों की भी लोगों ने खूब खरीदारी की। इस तरह की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दीपावली के दिन पूजा के लिए मां लक्ष्मी और गणेशजी की मूर्तियां भी खूब बिकीं।
विज्ञापन

इस बार भी पटाखे की दुकानें पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल के मैदान में लगाई गई हैं। पटाखे बेचने वाले सभी दुकानदारों ने इस ग्राउंड पर अपनी दुकानें लगाई हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिहाज से उन्हें अग्रिशमन यंत्र साथ रखने का निर्देश दिया गया है। दीपावली पर कपड़े और अन्य घरेलू सामानों की खरीदारी के लिए शनिवार को भी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें