फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मशताब्दी पर होंगे कई कार्यक्रम

Sun, 30 Apr 2017 11:27 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
जन्मशताब्दी पर होंगे कई कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे में स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा की बैठक हुई। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कहा कि भाजपा पूरे देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगी। इसके लिए जिले के सभी सेक्टरों में जनसंपर्क के लिए सांसद, विधायक सहित सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नौ मई को जनता इंटर कालेज कप्तानगंज में कार्यशाला, 10 से 25 मई तक जनसंपर्क अभियान, 26 से 29 मई तक मेरा घर भाजपा का घर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसी तरह से 5 से 15 जून तक जन कल्याण सम्मेलन, 15 जून से 25 जुलाई तक पौधरोपण, 26 से 30 जुलाई तक जिलास्तरीय संगोष्ठी, 14 अगस्त स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्त परीक्षण व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 15 से 30 अगस्त सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता जयप्रकाश उपाध्याय व संचालन छोटेलाल अग्रहरि ने किया। इस दौरान पार्टी के जिला प्रभारी संतराज यादव, जगदंबा सिंह, प्रेमचंद मिश्र, अजय तिवारी, मारकंडेय शाही, राणाप्रताप राव, वृंदा प्रसाद, विजय शुक्ला, श्याम मुरली मनोहर मिश्र, दुर्गेश राय, ओमप्रकाश गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष विजय खेतान, प्रेमचंद मिश्र, अजय तिवारी, राणा प्रताप राव, वृंदा प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें