फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी भराई कर रहे मजदूरों को ग्रामीणों ने लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीश्रीराम गांव में बिना काम कराए भुगतान करा लेने का मामला
विज्ञापन

बीडीओ बोले, रोजगार सेवक पर दर्ज कराया जाएगा केस, तकनीकी सहायक और ग्राम पंचायत सचिव पर भी होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। बिना काम कराए ही मनरेगा के मद से 2,35,999 रुपये का भुगतान कराने के मामले में रविवार को आनन-फानन में मजदूर लगा सड़क पर मिट्टी भराई कार्य शुरू कराया गया। जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने काम रुकवाकर मजदूरों को घर भेज दिया।
दुदही विकास खंड के गौरीश्रीराम गांव में दो कार्यों पर बिना काम के ही 2.35 लाख का भुगतान ले लिया गया। इस संबंध में लोगों ने डीएम से शिकायत की है। अमर उजाला के रविवार के अंक में ‘बिना कार्य कराए हो गया 2.35लाख का भुगतान ’ शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इसके बाद रविवार को मजदूरों को लगाकर सड़क पर मिट्टी भराई कार्य शुरू कराया गया। लेकिन गांव के केदार पटेल, विक्रम पटेल, अशोक पटेल, प्रमोद, मिथिलेश, अशफाक, धीरज समेत बड़ी संख्या में लोगों ने मजदूरों को खदेड़ कर भगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बिना कार्य कराए भुगतान कराया गया है। जांच कर दोषियों के विरुद्ध करवाई किया जाए। तब जाकर कार्य कराया जाए। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अगर करवाई नहीं होती तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ संदीप सिंह बोले, रोजगार सेवक यदि आज(रविवार को) कार्य करा रहा था तो यह गलत है। ग्रामीणों ने मजदूरों को खदेड़कर ठीक किया है। होली के बाद पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। रोजगार सेवक पर केस दर्ज कराया जाएगा। तकनीकी सहायक और ग्राम पंचायत सचिव पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें