फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 100 मीटर दौड़ में मनोहर और करीना रहे अव्वल

विज्ञापन
 विधायक खेल स्पर्धा में हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते विधायक पीएन पाठक व अन्य।
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज के स्टेडियम में शनिवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

ग्रामीण खेल लीग के तहत विधायक खेल स्पर्धा के आयोजन में 500 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में विधानसभा कुशीनगर के अंतर्गत आने वाले विकास खंड के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स ,वॉलीबॉल, बैडमिंटन, भारत्तोलन में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक पीएन पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं हरी झंडी दिखाकर 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता शुरू कराई। जिसमें 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में मनोहर गोंड प्रथम, राजकुमार चौहान द्वितीय व शमशाद अंसारी तृतीय स्थान हासिल किए,जबकि 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में करीना प्रथम,सोनाली सिंह द्वितीय,अनामिका शुक्ल तृतीय स्थान पर रहीं। वालीबॉल में बुद्ध पीजी कॉलेज की टीम प्रथम,भारत्तोलन बालिका वर्ग में निधि शर्मा और आर्या मणि त्रिपाठी भार वर्ग में प्रथम रहीं, वहीं बालक वर्ग में विश्वनाथ शर्मा व दिव्यांशु गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे।स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को चेयरमैन किरन जायसवाल ने मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। आयोजित प्रतियोगिताओं में अमला प्रसाद, विजय बहादुर यादव,अरुणेश कुमार मिश्रा, महेश रजक, रमाशंकर सिंह, डीएन सिंह, संजय सिंह, संगीता राय, रविश जायसवाल ,मूरत यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आदित्य कुमार चंद ने अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। संचालन हरिकेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रताप सिंह, सिबलू सिंह, दिनेश तिवारी, दिनेश गुप्ता, रामायण कुशवाहा, विवेक कुमार गोंड, शशी प्रभा सिंह, डॉ. सरिता गुप्ता, डॉ. संजय सिंह, रामाश्रय कन्नौजिया,वीरेंद्र कुमार, शेखावत, नथुनी, धर्मेंद्र कुमार, राजेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें