पडरौना। जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्टेडियम में पांच किमी बालक एवं तीन किमी बालिका वर्ग सीनियर वर्ग में क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 54 बालक व 28 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार और क्रीड़ा अधिकारी रविकुमार निषाद ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद क्रीड़ाधिकारी ने स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। प्रतियोगितया में बालक व बालिका वर्ग में क्रमश: मनीष यादव प्रथम, सरिता निषाद प्रथम, मृत्युन्जय व ज्योति द्वितीय, विनय व गुंजन गुप्ता तृतीय, विशाल व दिशा चतुर्थ, प्रिंस व वैभवी पंचम, आयुष व नैना षष्टम स्थान पर रहे।
30 खिलाड़ियों को दिए गए खेल उपकरण
बाॅक्सिंग के 15 बालक व 15 बालिका खिलाड़ियों को खेल उपकरण एवं खेल किट एवं क्रास कंट्री दौड़ के विजेता बालक/बालिका खिलाड़ियों को राज्यमंत्री ग्राम विकास विभाग उत्तर प्रदेश विजय लक्ष्मी गौतम, डीएम महेन्द्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, विंग कमांडरआलोक सक्शेना, डीपीआरओ आलोक, एनआईसी मनीष गुप्ता , बीएसए रामजियावन मौर्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद