सड़क जाम करते लोग। स्रोत-सोशल मीडिया
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। गांगीटीकर के टोला विजेधरा में 23 जुलाई को हुए जमीन विवाद में घायल कृष्णा सिंह की शनिवार सुबह गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। कृष्णा की मौत के बाद एक तरफ जहां पूरे गांव में कोहराम मच गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस बीच शव घर आने से पहले आक्रोशित गांव के लोग दरवाजे पर इकट्ठे हो गए।
पुलिस को सूचना मिली तो शाम से ही पुलिसकर्मी सादे लिबास में पहरेदारी शुरू कर दी। आपसी लोगों की बातचीत को थानेदार से बताते रहे। इस बीच जब तकरीबन आठ बजे जब कृष्णा का शव घर पहुंचा तो लोग भड़क उठे। इधर तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, एसएचओ कुबेरस्थान अश्विनी कुमार राय सहित भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। भीड़ को समझाते हुए थानाध्यक्ष ने परिजनों से बातचीत किया लेकिन आक्रोशित हुई भीड़ ने तुर्कपट्टी-फाजिलनगर सड़क बांस बल्ली लगाकर जाम कर दिया आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।