फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से अस्पताल नहीं आ रहे पांच कर्मी, मानदेय रोकने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन से अस्पताल नहीं आ रहे पांच कर्मी, मानदेय रोकने के आदेश
विज्ञापन

सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण
दुदही सीएचसी का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने शनिवार को सीएचसी दुदही का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पांच संविदा स्वास्थ्य कर्मी चार दिन से अनुपस्थित पाए गए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पांच दिन का मानदेय रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ शनिवार को तमकुहीराज के संपूर्ण समाधान दिवस से वापस लौट रहे थे। अचानक अस्पताल पहुंचे सीएमओ ने सर्वप्रथम लेबर रूम, एलटी कक्ष, दवा कक्ष, इंसेफेलाइटिस और टीबी कक्ष आदि का निरीक्षण किया। लेबर रूम में स्टाफ नर्स ममता चौहान और वार्ड आया प्रभावती उपस्थित मिलीं। ओपीडी में डॉ. एके पांडेय, डॉ. बालेंदु भूषण, डॉ. नीतिन कुमार, दवा कक्ष में चीफ फार्मासिस्ट मनोज राय और आरबी चौहान मौजूद थे। उसके बाद डीएम ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। जिसमें सतेंद्र पांडेय, मनोज सिंह, मनीष, अमन कुमार व बृजेश कुमार कई दिन से अनुपस्थित थे। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुपस्थित अवधि का मानदेय बाधित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा इस अस्पताल में संबद्ध फार्मासिस्ट अशोक यादव का नाम उपस्थिति पंजिका में दर्ज नहीं होने तथा उनकी उपस्थिति नहीं बनाए जाने को लेकर नाराजगी जताई। इसके अलावा जिसकी लापरवाही से निलंबित फार्मासिस्ट का नाम उपस्थिति पंजिका पर नहीं चढ़ा है, उसके खिलाफ भी कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें