फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक का सिर फोड़ा

Sun, 22 Nov 2026 07:23 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

हमलावरों ने अजय की करीब 15 मिनट तक हाथ में पहने स्टील के कड़े और लात-घूंसों से पिटाई की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। हमले में उनका सिर फट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ नोनिया पट्टी गांव में पड़ोसी के घर बारात के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट होते देख बीच बचाव करने पहुंचे युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने हाथ में पहने स्टील के कड़े से युवक की पिटाई की, जिससे उसका सिर फट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

सलेमगढ़ नोनिया पट्टी निवासी अजय कुमार भारती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 नवंबर की रात गांव के चौहान परिवार के घर बरात आई थी। इस दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद शांत कराने के लिए वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो गांव के नौजवान चौहान, मिथिलेश चौहान, सुंदर पुत्र संजू चौहान, रवि चौहान, बादल चौहान और राज चौहान ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

हाथ में पहने स्टील के कड़े और लात-घूंसों से की पिटाई

आरोप है कि हमलावरों ने करीब 15 मिनट तक हाथ में पहने स्टील के कड़े और लात-घूंसों से उनकी पिटाई की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। हमले में उनका सिर फट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें