जानकारी के अनुसार, रामकोला थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी जगदीश प्रसाद को पुलिस ने उसके बेटे सिंहासन पर एक युवती को भगाकर ले जाने के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के दौरान जगदीश ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया। उसका आरोप है कि सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
खुद को निर्दोष बताते हुए जगदीश पुलिस बूथ से बाहर सड़क पर हंगामा करने लगा। उसे समझाने पहुंचे सब इंस्पेक्टर ने चौकी के अंदर चलकर बातचीत करने को कहा। आरोप है कि इस दौरान जगदीश ने उनकी कॉलर पकड़ ली और शोर-शराबा करने लगा। बीच-बचाव के दौरान उसने दरोगा की वर्दी का बटन तोड़ दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई।