फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्राओं को देखकर स्टंटबाजी करने वाला गिरफ्तार, बाइक सीज

Fri, 13 Feb 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के करमैनी चौराहे पर बाइक से स्टंट करने के मामले में पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर कमरूदीन नामक युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से चाकू बरामद हुआ है। उसकी बाइक सीज कर दी गई है। करीब दो माह पूर्व बिरयानी की दुकान पर ग्राहक को चाकू मारने के मामले में पुलिस ने युवक के भाई पर भी रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चंद्रौटा मसानडीह निवासी कमरूदीन परिषदीय विद्यालय के पास बुधवार की दोपहर सड़क पर बाइक से स्टंटबाजी कर रहा था। उधर से छात्र-छात्राएं गुजर रही थी। करमैनी गांव के प्रधान जुल्फकार अली व आसपास के लोगों ने स्टंटबाजी करने से मना किया। यह बात युवक को नागवार लगी और चाकू निकालकर दौड़ा लिया। प्रधान व अन्य लोगों ने भाग कर जान बचाई थी।
लोगों ने कमरूदीन को दबोच लिया और धुनाई के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने कमरूद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके पास से चाकू भी बरामद हुआ है और बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है।
विज्ञापन

प्रधान का आरोप है कि कमरूद्दीन और इसका भाई करमैनी चौराहा पर बिरयानी की दुकान चलाते हैं। दो माह पूर्व इसके भाई ने ग्राहक से विवाद कर लिया और चाकू मार दिया था। इसके भाई पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस के अनुसार, स्टंटबाजी करने वाला युवक अक्सर चौराहे पर लोगों से उलझता था और परिषदीय स्कूल के सामने स्टंटबाजी करता था। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बाइक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें