फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत हुए मेधावी

Fri, 13 Feb 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हाटा परिसर में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक विष्णु प्रभाकर पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की तरफ से कई प्रयास किए जा रहे हैं। वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम उनमें से एक हैं। ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से विद्यार्थियों को प्रतिभाग करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसके पहले छात्राओं ने भ्रूण हत्या पर रोक संबंधी नाटक समेत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में प्रधानाचार्य सरोज दूबे ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान पुष्पेंद्र राव, दीपशिखा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें