फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक ने घर में घुसकर युवती का गला रेता, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में वारदात के बाद गांव में फैली दहशत
विज्ञापन


लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा, एसपी, एएसपी और सीओ ने लिया घटनास्थल का जायजा
दो समुदाय का मामला होने के कारण पुलिस गांव में तैनात
हाटा/मथौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में छत के रास्ते दाखिल युवक ने मंगलवार की रात करीब आठ बजे चाकू से गला रेतकर 18 वर्षीय युवती की हत्या कर दी। हत्या के बाद घटनास्थल पर जुटे गांव के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर आई पुलिस आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव निवासी रोशनी (18) की मंगलवार रात हत्या कर दी गई। परिजन का आरोप है कि झांगा बाजार गांव निवासी सुजीत रात करीब आठ बजे रोशनी के घर पहुंचा। वह छत के रास्ते मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में दाखिल हुआ। इसके बाद कमरे में मौजूद रोशनी पर चाकू से हमला कर दिया। गले पर वार लगने से युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन

घर के भीतर हुई वारदात के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन का शोर सुनकर जुटे आसपास के लोग ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर आई हाटा पुलिस आरोपी युवक को पिटाई कर रहे लोगों से छुड़ाकर हाटा सीएचसी ले गई। घटना की सूचना पर आए एसपी केशव कुमार, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह और हाटा कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल जांच-पड़ताल कर रही है। युवती की मां ने बताया कि पिता अहलम सऊदी रहते हैं। भाई गोरखपुर में रहकर पॉलीटेक्निक की पढ़ाई करता है। घर पर मां और दादी के साथ रोशनी रहती थी। युवती की मां ने बताया कि रोशनी की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी। रोशनी होने वाले पति से बात करती थी। इससे हत्यारोपी नाराज था।
विज्ञापन

वर्जन
बंद कमरे में युवती की गला रेतकर युवक हत्या की है। इससे नाराज लोगों ने उसकी पिटाई की है। आरोपी युवक का इलाज पुलिस कस्टडी में चल रहा है। दो समुदाय का मामला होने कारण घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
-सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें