फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबलफैन में उतरा करंट, चपेट में आए युवक की मौत

विज्ञापन
बिशुनपुर राजा गांव में बिजली के चपेट में आने से भगन गुप्ता की मौत पर विलाप करते परिजन । - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

बेलवा कारखाना (कुशीनगर)। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुर राजा में सोमवार को करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक को ग्रामीण सीएचसी फाजिलनगर ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विशुनपुरा राजा गांव निवासी भगन गुप्ता को कुछ माह पूर्व सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क बिजली कनेक्शन मिला था। आर्थिक रूप से काफी कमजोर भगन ने किसी से कम दाम पर पुराना टेबल फैन खरीद लिया। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे बिजली आने के बाद भी पंखा नहीं चलने के कारण वह उसे ठीक कर पुन: चालू करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान करेंट उतरने से भगन पंखे से चिपक गया। पत्नी ने देखा तो शोर मचाकर लोगों को बुलाया। लोगों ने बिजली कनेक्शन बंद कर उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें