जानकारी के अनुसार, पिंटू शुक्रवार रात बिहार से अपना ट्रक लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे सीवान जिले में उनका ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दूसरे वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजन ने बताया कि पिंटू पेशे से ट्रक चालक थे और अपना ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दो भाइयों में वह सबसे छोटे थे। उनकी शादी महज एक वर्ष पहले हुई थी। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में खुशियों की जगह मातम पसरा हुआ है।