फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दोस्त पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Dec 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के लतवाजीत निवासी युवक के पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को शनिवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। वहां से आरोपी युवक को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहा के मूल निवासी विशाल पांडेय बचपन से ही तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवाजीत स्थित ननिहाल में रहता है। इसी गांव निवासी विशाल गुप्ता से उनकी दोस्ती है। उनके बीच बीते कुछ दिनों से अनबन हो गई थी। इसके कारण उनके बीच बातचीत बंद थी।
बृहस्पतिवार को दोनों दोस्त घर से कुछ दूर स्थित चबूतरे पर कुछ युवकों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बहस के बाद विशाल गुप्ता ने दोस्त विशाल पांडेय पर चाकू से हमला कर वहां से भाग गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया आरोपी युवक विशाल गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें