फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दंपती पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Apr 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के बोहली गांव में पुरानी रंजिश में दंपती पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल को गांव में एक पक्ष के कई लोगों ने मिलकर तड़कू यादव, उनकी पत्नी हिमा कुमारी और बेटी लीलावती पर हमला कर दिया था। इस हमले में माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनके सिर व शरीर पर गहरे जख्म आए थे। मामले में रामप्रसाद यादव की तहरीर पर राजेंद्र यादव, रामफेर यादव, दुर्गा प्रसाद, सुभावती, रीना, नीतू और चनराही के खिलाफ जान से मारने की नीयत सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि मुख्य आरोपी राजेंद्र यादव अपने घर पर मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें