साउंड एंड लाइट शोके लिए चिल्ड्रेन पार्क में स्थल का जायजा लेते एसडीएम योगेश्वर सिंह व नायब तहसी
पकवा इनार। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को महात्मा बुद्ध के उपदेश गूंजेंगे। यह मुकुटबंधन चैत्य यानी रामाभार स्तूप परिसर में निर्माणाधीन साउंड एंड लाइट शो के माध्यम से किया जाएगा।
पर्यटन विभाग की तरफ से रामाभार स्तूप परिसर में साउंड एंड लाइट शो के कार्य निर्माणाधीन हैं। परियोजना को जल्द मूर्त रूप देने के लिए पर्यटन विभाग व कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) जुटी है। डीएम उमेश मिश्र ने बीते दिनों निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता व मानक के अनुरूप जल्द पूरा कराने का निर्देश दिए थे। कार्यदायी संस्था के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज पांडेय ने शो संचालन के बिजली आपूर्ति के लिए डीजी सेट स्थापना की जमीन की मांग की थी। डीएम ने एसडीएम योगेश्वर सिंह को जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इस मामले में पर्यटन विभाग ने एसडीएम को चिट्ठी भी लिखी थी। एसडीएम योगेश्वर सिंह ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पहुंचे। जहां चिल्ड्रेन पार्क में डीजी सेट के लिए जमीन चिह्नित कर कार्यदायी संस्था को कार्य कराने के लिए कहा।
इस मौके पर नायब तहसीलदार शैलेष सिंह, पर्यटन सूचना अधिकारी डाॅ. प्राण रंजन, यूपीपीसीएल के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज पांडेय, कंस्ट्रक्शन कंपनी के वीरेंद्र मौर्य, अर्पित मिश्र, आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।