फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कसया में बनेगा महाराणा प्रताप पार्क, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के मणिपुरम वार्ड में पालिका की ओर से अत्याधुनिक संसाधनों से लैस महाराणा प्रताप पार्क बनाया जाएगा। इसमें छोटे बच्चे और बुजुर्ग सहित संगीत प्रेमियों के लिए भी इसमें मनोरंजन के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर में अभी इस तरह का पहला पार्क विकसित किया जा रहा है। इसमें करीब 61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी योजना बनाकर धरातल पर लाने के लिए टेंडर की प्रकिया की जा रही है। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के पडरौना मार्ग स्थित कसाडा चौक के समीप एक अत्याधुनिक संसाधनों से लैस करके एक पार्क बनाए जाने की योजना बनाई गई है। इसमें सामान्य पार्क से हटकर जैसे बेंच, पाथवे, ओपन जिम, कार्यक्रम के लिए स्टेज, संगीत प्रेमियों के लिए संगीत सामग्री सहित महाराणा प्रताप की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।
इसका लाभ वार्ड के लोग सहित नगरवासी ले सकेंगे। इस तरह के नगर में पार्क बनने से पर्यटन व्यवसाय बढ़ेगा।इस तरह के अत्याधुनिक पार्क बनाने के लिए काफी दिनों से मांग की जा रही थी। बहुत जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें