फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूजी गईं महागौरी, आज होगी सिदि्धदात्री की आराधना

Fri, 27 Mar 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही के मिलिया माता मंदिर में खप्पर चढ़ाते श्रद्धालु।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन बृहस्पतिवार को महाअष्टमी का पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप ‘मां महागौरी’ की पूजा की। घर और मंदिरों में पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने अपने घर में भी पूजा की। इसके बाद कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया। मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। भक्त सफेद वस्त्र धारण कर मां की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन

शहर के बुढि़या माई मंदिर, साहगंज स्थित दुर्गा मंदिर, लखराव दुर्गा मंदिर, खरवार स्थित दुर्गा मंदिर, कसया क्षेत्र के मैनपुर दुर्गा मंदिर और कुलकुल देवी मंदिर आदि देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। धूप, दीप, नैवेद्य की सुगंध से मंदिर महकते रहे।
मंदिरों में श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन के साथ घर और मंदिरों में महागौरी को सफेद फूल, नारियल और दूध से बनी मिठाइयां अर्पित कीं। इसके बाद विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। तमकुहीरोड संवाद के अनुसार, देवी मंदिरों में में सुबह से ही दर्शन पूजन का दौर शुरू हो गया। मंदिर परिसर में सजीं दुकानों से लोगों ने पूजा सामग्री खरीद कर मांग दुर्गा को अर्पित किया। सेवरही क्षेत्र में मां कालरात्रि की पूजा में खप्पर चढ़ाने की परंपरा है। जिन लोगों की कोई मुराद पूरी हो गई है या मन्नत को लेकर श्रद्धालु माता कालरात्रि को खप्पर चढ़ाते हैं। बुधवार की रात मिलिया माता मंदिर में निशा पूजा के दौरान 351 श्रद्धालुओं ने खप्पर चढ़ाए। यह सिलसिला बृहस्पतिवार भोर तक चलता रहा। पंडित उपेंद्र दूबे ने बताया कि यहां खप्पर चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर, मिलिया माता दुर्गा मंदिर, सिंह भवानी दुर्गा मंदिर, जलपा माता मंदिर, छतुवनिया माता मंदिर, बेलवा माता मंदिर, काली माता मंदिर, गुलरिया माता मंदिर,बसई देवी मंदिर, सोना भवानी मंदिर, अष्टभुजी भवानी मंदिर, पिंडी माता मंदिर, बैराट माता मंदिर, डीह भवानी मंदिर, दवनहा,रकबा दुलमा पट्टी, पिरोजहा, पिपराघाट, जंगली पट्टी, जवही दयाल ,विरवट कोन्हवलिया, मिश्रौली, अहिरौलीदान स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

सेवरही के मिलिया माता मंदिर में खप्पर चढ़ाते श्रद्धालु।स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें