फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ महादेव का शृंगार

विज्ञापन
सेवरही के श्रीराम जानकी मंदीर मे महादेव का श्रृंगार कराते बनारस के पंडित।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
तमकुहीरोड। नगर पंचायत सेवरही स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित ओमप्रकाश मिश्र सहित अन्य पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया। विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई। अंत में श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

बाबा बर्फानी सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य यजमान अशोक गुप्ता रहे। पूजा-अर्चना के दौरान क्षेत्र के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान जितेंद्र गुप्ता, बबलू गोड़, किशन मद्धेशिया, अजय कुमार लड्डू, बैजनाथ मद्धेशिया, पीयूष मद्धेशिया, आदर्श पाठक, दीपक मद्धेशिया और आदित्य मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें