फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार्तिक मेले की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट तैनात

Wed, 13 Nov 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस मौके पर जिले के बांसी, पनियहवा के गंडक नदी घाट और हेतिमपुर स्थित छोटी गंडक नदी घाट पर मेला का आयोजन होगा। शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने दो सुपर, छह जोनल और 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। नामित ये मजिस्ट्रेट त्योहार की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कसया, हाटा, तमकुहीराज के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में एडीएम वैभव मिश्रा और पडरौना, खड्डा व कप्तानगंज के लिए एडीएम न्यायिक प्रेम कुमार राय को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट होंगे।
इनके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में 38 अधिकारियों को नामित किया गया है। इसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी समेत जनपद, ब्लॉक, तहसील स्तरीय अधिकारियों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

इसके आलावा रिजर्व में पांच जोनल और पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं। डीएम ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को देखते हुए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर-05564-240590 है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता नीरज कुमार गौड़ और डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी को प्रभारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें