फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनी मस्जिद प्रकरण : भड़काऊ पोस्ट करने वाले सपा नेता की जमानत पर सुनवाई अब 24 को

Fri, 21 Feb 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हाटा नगर पालिका के मदनी मस्जिद पर नक्शा से अधिक निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़वा दिया। इसके बाद सपा व्यापार सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करते हुए प्रशासन की कार्रवाई को गलत बताया था।
विज्ञापन

इस मामले में हाटा कोतवाली पुलिस ने लखनऊ पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को सुनवाई थी, लेकिन अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य में असहयोग करने के कारण सुनवाई नहीं हुई और 24 फरवरी को सुनवाई होगी।
मदनी मस्जिद के अवैध निर्माण वाले हिस्से पर नौ फरवरी को प्रशासन का बुलडोजर चला था। इस कार्रवाई के बाद मस्जिद के पक्षकारों में जहां आक्रोश था। वहीं राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का एक प्रतिनिधि मंडल हाटा पहुंचा और मस्जिद के पक्षकारों से वार्ता कर प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़ा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें