फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंभीर बीमार वृद्ध को सीएचसी गेट पर छोड़कर चले गए एंबुलेंसकर्मी

Fri, 21 Feb 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। क्षेत्र में मरीजों को सुविधा प्रदान करने के लिए संचालित एंबुलेंस सेवा में लापरवाही का मामला बृहस्पतिवार को सामने आया। डायल 108 नंबर के एंबुलेंस कर्मियों ने गंभीर रूप से बीमार एक मरीज को उसके गांव से सीएचसी के गेट पर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

जबकि, बीमार व्यक्ति के साथ आई बुजुर्ग महिला पति को अस्पताल में पहुंचाने की गुहार लगाती रही। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के अमरवा निवासी दूधनाथ कोहार पुत्र सुनर कोहार गंभीर रूप से बीमार थे। बृहस्पतिवार दोपहर को उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने एंबुलेंस के लिए डायल 108 पर फोन कर मदद मांगी। फोन करने के कुछ देर बाद डायल 108 की एंबुलेंस संख्या यूपी 32 बीजी 8990 वहां पहुंची और बीमार व्यक्ति को नजदीकी सीएचसी तमकुहीराज ले गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि एंबुलेंसकर्मियों का रवैया गैर जिम्मेदाराना रहा। वे बीमार बुजुर्ग व्यक्ति को सीएचसी तमकुहीराज के गेट पर छोड़कर चले गए। बीमार के साथ मौजूद उसकी बुजुर्ग पत्नी ने अस्पताल में ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने उसकी एक बात नहीं सुनीं। जानकारी मिली तो डॉ. दिग्विजय राय मरीज को अस्पताल के वार्ड में ले जाकर भर्ती कराया और प्राथमिक उपचार शुरू कराया।
विज्ञापन

सीएचसी तमकुहीराज के चिकित्सक डॉ. दिग्विजय राय ने बताया कि एंबुलेंसकर्मियों के गैरजिम्मेदाराना कार्य की शिकायत नोडल अधिकारी से की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें