फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ब्लड सेपरेशन यूनिट में लगी मशीनें खराब, इंजीनियर का इंतजार

Fri, 25 Oct 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज के ब्लड सेपरेशन यूनिट में डेढ़ साल पहले ही लाखों की लागत से मशीनें लगा दी गई थीं और उसका ट्रायल भी हो गया था। लाइसेंस नहीं मिलने के कारण ब्लड सेपरेशन यूनिट चालू नहीं हो सकी। इधर, सप्ताह भर पूर्व ब्लड सेपरेशन यूनिट को लाइसेंस भी मिल गया। सोमवार को यूनिट का उद्घाटन भी किया गया था। उद्घाटन के बाद भी मशीनें नहीं चल रहीं हैं। इसके लिए दो दिनों से टेक्नीशियन इंजीनियर से संपर्क कर मशीनों के चालू करने का प्रयास कर रहे हैं। अब इंजीनियर को बुलाने के लिए कंपनी को मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से ईमेल भी किया गया है।
विज्ञापन

साल 2022 में मेडिकल कॉलेज के ब्लड सेपरेशन यूनिट में लाखों की लागत से मशीनों को लगा दिया गया था। उम्मीद थी कि जल्द ही ब्लड सेपरेशन यूनिट को लाइसेंस भी मिल जाएगी। मगर, लाइसेंस मिलने में हुई देरी के कारण मशीनें धूल फांकती रहीं। पिछले सप्ताह यूनिट को लाइसेंस मिलने के बाद सोमवार को इसका उद्घाटन कर दिया गया। इधर, उद्घाटन होने के बाद भी मशीनें नहीं चल रहीं हैं। तकनीकी कारणों से ब्लड सेपरेशन यूनिट की मशीनें बंद हैं। फ्रीजर तो चालू हालत में हैं, लेकिन अन्य मशीनें काम नहीं कर रहीं हैं। इससे जरुरतमंदों को हर रोज वापस होना पड़ रहा है। बंद पड़ी मशीनों के चालू करने के लिए टेक्नीशियन कंपनी के इंजीनियर से भी संपर्क कर रहे हैं। जवाब मिलने में हो रही देरी के कारण कंपनी को मेल किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इंजीनियर के आने के बाद मशीनें शुरू हो जाएंगी।
0
ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट :

रक्त में चार कंपोनेंट पाए जाते हैं। इनमें रेड ब्लड सेल (आरबीसी), प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायोप्रेसीपिटेट शामिल हैं। कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट में रक्त की परत को अलग-अलग किया जाता है। सेपरेशन यूनिट में रक्त की एक यूनिट को चार अलग-अलग भागों में बांटा जाता है। इसके बाद जरूरतमंद मरीजों को सिर्फ वही तत्व चढ़ाया जाता है, जिसकी उन्हें जरूरत होती है। इस प्रक्रिया से अस्पताल में रक्त की कमी भी नहीं आती। मरीजों के तीमारदारों को रक्त के लिए भटकना भी नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें