फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कसया और हाटा में धूल फांक रहीं मशीनें जांच के लिए विशेषज्ञ का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले की 40 लाख से अधिक की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने का विभाग की तरफ से दावा किया जा रहा है लेकिन मौजूदा हालात दावों के बिल्कुल विपरीत हैं। मुफ्त जांच के नाम पर करोड़ों रुपये की लागत से कसया और हाटा में आई अल्ट्रासाउंड मशीनें बंद कमरे में धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कस्बे व ग्रामीण इलाकों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं व इलाज मुहैया कराने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से दो अल्ट्रासाउंड मशीनें कसया और हाटा सीएचसी को मुहैया कराई गईं लेकिन इन मशीनों के संचालन के लिए कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं किया गया, जिसका नतीजा है कि महीनों पहले आई अल्ट्रासाउंड मशीनें सिर्फ कागजी रिकॉर्ड बनकर रह गई हैं। सिस्टम की बेरुखी के चलते इन मशीनों को संचालित नहीं किया जा पा रहा है, जिसकी मुख्य वजह इन करोड़ों की मशीनों के संचालन के लिए रेडियोलॉजिस्ट का न होना है। मौजूदा समय में जिले में कोई रेडियोलॉजिस्ट न होने के चलते ये मशीनें बंद पड़ी हैं। अस्पताल में इलाज व जांच कराने पहुंच रहे मरीजों को मशीनें चालू न होने से लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें