फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नारायणी की लहरों में खो गए पवन और शिवम, सुराग नहीं

Sat, 13 Jun 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
शिवम की रोती बिलखती मां पन्ना देवी।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
दुदही। नारायणी नदी में डूबे पांच किशोरों में से तीन को तो बचा लिया गया, लेकिन हादसे के घंटों बीत जाने के बाद भी लापता मासूम शिवम और पवन का सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे समय बीत रहा है, नदी की लहरों की रफ्तार और नदी की गहराई के बीच गोताखोर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन शाम तक बच्चों का कुछ पता नहीं चल पाया है। दोनों परिवारों को न तो रोते बन रहा है और न ही ढांढ़स बंधाते।
तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले शिवम और चौथी कक्षा के पवन की माताएं सुनीता देवी और बुन्ना देवी घाट पर बैठी हैं। उनकी आंखें नदी की लहरों पर टिकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि बेटों के सुरक्षित मिलने की। बार-बार बेसुध हो रहीं माताओं का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव की महिलाएं उन्हें संभालने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन जब भी कोई नाव किनारे आती है, दोनों माताएं बदहवास होकर उस तरफ दौड़ जाती हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई थी।
नदी के तेज बहाव और कटान वाले इलाकों में जाल डालकर और नावों के जरिए सघन तलाशी अभियान (रेस्क्यू ऑपरेशन) चलाया जा रहा है। नदी का जलस्तर और नीचे का बहाव काफी तेज है। रामपुर बरहन गांव के लोग सिर्फ एक ही दुआ मांग रहा है कि किसी भी तरह उनके गांव के दोनों लापता बच्चे मिल जाएं। संवाद

शिवम की रोती बिलखती मां पन्ना देवी।स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें