फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जेल भेजा गया प्रेमी, भाई की तलाश कर रही पुलिस

Wed, 24 Apr 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुरिया विशुनपुर में रविवार की रात युवती की खुदकुशी के मामले में मृतक युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर प्रेमी युवक व उसके भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। इस मामले में प्रेमी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि उसके भाई की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सेंदुरिया विशुनपुर में रविवार की रात करीब 11 बजे वंदना गुप्ता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मृतका के भाई विशाल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी सत्यप्रकाश सिंह उर्फ गुलशन और उसके भाई राजेश सिंह उर्फ राजन के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने और अन्य गंभीर धाराओं में सोमवार को केस दर्ज कर लिया था। मंगलवार को प्रेमी सत्यप्रकाश सिंह उर्फ गुलशन को पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि दूसरे आरोपी राजेश सिंह उर्फ राजन की पुलिस तलाश कर रही है। इस संबंध में एसओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सत्यप्रकाश सिंह उर्फ गुलशन को विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें