कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के सामने रील बनाकर छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करना एक शोहदे को महंगा पड़ गया। छात्राओं की शिकायत पर एंटी रोमियो टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
सोमवार को एंटी रोमियो की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कॉलेज की कुछ छात्राओं ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक कॉलेज गेट के सामने खड़ा होकर मोबाइल से रील बना रहा है और छात्राओं पर अशोभनीय टिप्पणियां कर रहा है। इससे कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलते ही एंटी रोमियो टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सागर गिरि निवासी सपहां रोड, वार्ड नंबर चार बताया। एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। संवाद