फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज से 33 फेरा के लिए चलेगी बढ़नी-देवघर मेला स्पेशल

Tue, 28 Jul 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर मंगलवार से बढ़नी-देवघर तक अनारक्षित स्पेशल श्रावणी मेला ट्रेन नियमित चलेगी। इस ट्रेन के संचालन की जानकारी मिलते ही देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं में खुशी है। श्रद्धालुओं का कहना है कि श्रावण मास में बाबा धाम की उनकी यात्रा सुगम और सुखद होगी।
विज्ञापन

रेलवे समय सारिणी के अनुसार, बढ़नी से देवघर तक जाने वाली यह श्रावणी स्पेशल ट्रेन मंगलवार की शाम 18:45 बजे कप्तानगंज, 19:20 बजे पडरौना और 19:58 बजे तमकुहीरोड पहुुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन देवघर से चलकर सुबह 9:40 बजे तमकुहीरोड, 10:10 बजे पडरौना, 10:28 बजे रामकोला और 10:53 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी। क्षेत्र के अशोक वर्मा, राहुल सोनी, मायाशंकर निर्गुणायत, अभिषेक शुक्ल, जयंत गुप्ता, मनीष रौनियार आदि का कहना कि देवघर के लिए हर साल ट्रेन चलाने की मांग होती रही है। पहली बार रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं की मांग को पूरा किया है। इस रूट से हजारों की संख्या में बाबा धाम जाने वाले कांवड़ियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें