फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धर्म की स्थापना के लिए श्रीकृष्ण ने लिया था अवतार

Wed, 22 Apr 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही में श्रीमद् भागवत कथा सुनाती व्यास सोनम ।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
तमकुहीरोड। धरती पर जब अधर्म बढ़ जाता है, तो उसका नाश कर और धर्म की स्थापना के लिए भगवान किसी ने किसी रूप में अवतरित होते हैं। श्रीकृष्ण ने स्वयं कहा कि वे हर युग में धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। इसलिए लोगों को सदमार्ग पर चलकर और दूसरों को धर्म पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन

ये बातें कथा वाचक व्यास सेनी ने कहीं। वे सेवरही के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के बरई टोला स्थित मंदिर परिसर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के लेकर चल रहे सात दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के चौथे दिन मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ही संपूर्ण सत्य हैं। इसके पहले यज्ञाचार्य पंडित रितेश मिश्र ने मुख्य यजमान धनंजय चौरसिया और अंकित कुशवाहा के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ के चौथे सोपान का पूजा पाठ संपन्न कराया।
इस दौरान राकेश गुप्ता, राजेश चौरसिया, राजू गुप्ता, रामानंद कुशवाहा, मदन गुप्ता, पंकज चौरसिया, संजय गुप्ता, बृजेश चौरसिया, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें