फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खिड़की तोड़कर घर में चोरी, जेवरात उठा ले गए

Wed, 22 Apr 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गंभीरिया गांव के जानकीनगर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी पुलिस चौकी के गंभीरिया गांव के जानकीनगर में सोमवार की देर रात चोर जंगला तोड़कर घर में घुस गए और लाखों के जेवरात उठा ले गए। वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह हुई। घर के पीछे करीब दस मीटर की दूरी पर तीन जगहों पर टूटे बॉक्स और बिखरे कपड़े मिले।
विज्ञापन


गंभीरिया गांव के अरविंद कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ सोमवार शाम को दुदही में एक शादी समारोह में गए थे। घर पर उनके दो बच्चे ही मौजूद थे। इसी का फायदा उठाकर चोर देर रात घर में घुस गए और सोने-चांदी के आभूषण उड़ा ले गए। सूचना मिलने पर एसएसआई महेंद्र प्रताप सिंह व बांसी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित अरविंद कुशवाहा ने तहरीर में बताया है कि सोने की चेन, मंगलसूत्र, नथिया सहित करीब आठ लाख रुपये से अधिक के जेवरात गायब हैं। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी के लिए आभूषण जुटाए गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। जांच चल रही है।

गंभीरिया गांव के जानकीनगर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान।स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें