फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में उठा रेल लाइन और स्टेडियम निर्माण का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में उठा रेल लाइन और स्टेडियम निर्माण का मामला
विज्ञापन

सांसद विजय दूबे ने शून्यकाल में उठाया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। कुशीनगर को रेल पथ से जोड़ने का मामला लोकसभा में उठा है। शून्य काल में सांसद ने गोरखपुर से कुशीनगर होते हुए पडरौना तक नई रेल लाइन बिछाने के लिए प्रस्तावित योजना के क्रियान्वयन की मांग की है। इसके साथ ही सांसद ने कुशीनगर में एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की मांग भी की है।
कुशीनगर को रेल लाइन से जोड़ने की मांग काफी पुरानी है। वर्ष 2019 में इसके लिए सरकार ने गोरखपुर से कुशीनगर होते हुए पडरौना तक नई रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे कराते हुए 1359 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। लोकसभा चुनाव के चलते मामला लटक गया। इसके बाद से ही यह परियोजना ठंडे बस्ते में पड़ी है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद सांसद विजय कुमार दूबे ने भी लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस रेल पथ के निर्माण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटक स्थल बनाने के लिए सरकार ने वहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण करा दिया है। इसके बाद भी यह शहर अब तक रेल लाइन से नहीं जुड़ा है। इसके लिए सर्वे का कार्य पूरा कराकर डीपीआर भी बन चुकी है। कुशीनगर के महत्व को देखते हुए रेल लाइन का निर्माण शीघ्र कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे कि पर्यटकों की सुविधा के साथ-साथ रोजगार का भी सृजन हो। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने की मांग करते हुए कहा, पूर्वांचल में अब तक कोई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम नहीं है। यहां स्टेडियम बनने से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें