फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उद्यमी दिवस पर 62 लाभार्थियों को दिए गए ऋण

Sat, 28 Jun 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र सभागार में अंतरराष्ट्रीय उद्यमी दिवस का आयोजन हुआ। इसमें सरकार की तरफ से युवाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान 62 लाभार्थियों को ऋण वितरण के तहत चेक दिया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र में युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना, पीएमईजीपी योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, तकनीकी उन्नयन योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और ओडीओपी टूलकिट प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर युवा स्वयं लाभान्वित होने के साथ अन्य युवाओं को रोजगार दे सकते हैं। अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार ने कहा कि बैंक की औपचारिकताओं को पूरा कराकर सीएम युवा योजना एवं अन्य स्वरोजगारपरक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। पीएनबी के जिला समन्वयक प्रशांत राज ने पीएनबी बैंक शाखाओं से संबंधित किसी आवेदक की तरफ से कोई भी समस्या आने पर तत्काल निराकरण किया जाएगा। इसके बाद सीएम युवा योजना के संबंधित बैंक के स्वीकृत 62 लाभार्थियों को ऋण वितरण चेक दिया गया। इस दौरान रामअशीष जायसवाल, अजय गुप्ता, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें