तमकुहीराज। बिहार के गोपालगंज जिले के हाईवे स्थित बलथरी चेकपोस्ट के समीप बृहस्पतिवार को देवरिया का शराब तस्कर टेंपो समेत पकड़ा गया। विधिक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
गोपालगंज जिले के मद्य निषेध अधिकारी अमृतेश कुमार ने बताया बृहस्पतिवार को मद्य निषेध विभाग की टीम हाईवे के बलथरी चेकपोस्ट पर यूपी से बिहार में प्रवेश कर रहे वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक टेंपो तेजी से गोपालगंज की ओर जा रहा था। संदेह के आधार पर टीम ने उसे रोक कर जांच की तो छिपा कर रखे अंग्रेजी शराब के 184 टेट्रा पैक व 32 बोतलें बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के गांव बनकटा अमेठिया निवासी एजाज अंसारी के रूप में की गई है।