फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 1.64 करोड़ रुपये की लागत से हाे रहा कान्हा गोशाला का निर्माण

Fri, 14 Feb 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। करीब एक करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस (भगतसिंह नगर) में कान्हा गाेशाला का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी एमजेके इंफ्राटेक को सौंपी गई है। इस गोशाला के निर्माण के बाद नगर व आसपास के क्षेत्र और सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश के लिए सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा। इससे गोवंशों को चारा आदि के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

कान्हा गोशाला के निर्माण के लिए बीते नवंबर माह में नगर पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार के नेतृत्व में भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद से निर्माण कार्य प्रगति पर है।नगर पंचायत तमकुहीराज के विभिन्न वार्डों में घूम रहे बेसहारा गोवंशों को सुरक्षित आश्रय देने के उद्देश्य से नगर पंचायत की ओर से कान्हा गौशाला के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। नवंबर माह में गौशाला निर्माण के जरूरी औपचारिकताओं को पूरा होते ही शासन से मंजूरी मिली और प्रारंभिक किस्त के रूप में 82 लाख रुपये जारी कर दिए गए।

नगर पंचायत के वार्ड नं. दस (भगतसिंह नगर) गौशाला के लिए आरक्षित एक एकड़ से अधिक भू-भाग पर विधि-विधान से पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। निर्माणाधीन गौशाला में पांच सौ गोवंश को रखा जा सकेगा। इसमें चारा गोदाम, गोवंश के लिए शेड, चारागाह, वेटनरी क्लीनिक, भूसा शेड, कर्मचारी के लिए आवास, प्रसाधन, नाली निर्माण कार्य, टुल्लू पंप, स्नानागर, बायोगैस प्लांट और चारों ओर बाउंड्री जैसी व्यवस्थाएं होंगी।
विज्ञापन


चेयरमैन तमकुहीराज जेपी गुप्ता ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए कटिबद्ध है। नगर सहित क्षेत्र के निर्बाध विकास के लिए प्रयास जारी है। शासन से अनुमति मिलते ही बिना समय गंवाए निर्माण कार्य शुरू करा तेजी से परियोजनाएं पूरी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें