तमकुहीराज। पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज जिले के हाईवे स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर जांच के दौरान स्कूटी सवार एक तस्कर को पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में कार्रवाई के बाद तस्कर को जेल भेज दिया गया।
अधीक्षक मध निषेध गोपालगंज अमृतेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को हाईवे स्थित बलथरी चेकपोस्ट के समीप जांच टीम यूपी से बिहार में प्रवेश करने वाले वाहनों व संदिग्ध राहगीरों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कूटी सवार जा रहा था। संदेह के आधार पर टीम ने जब जांच की तो तस्करी कर ले जा रही 70 ट्रेटा पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के डुमरभार निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है।