फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विदेशी मेहमानों की कुशीनगर में धूम, दिन में बनी रही चहल-पहल

Wed, 18 Dec 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। मुख्य महापरिनिर्वाण स्थली पर मंगलवार को सूर्योदय के साथ ही विदेशी मेहमानों की आवक आरंभ हो गई। यह सिलसिला सूर्यास्त तक प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर बना रहा। माहौल पूरा बुद्ध मय था। चारों ओर बुद्ध के उपदेश और वंदना गुंजायमान होता रहा।
विज्ञापन

सूर्योदय के साथ सुबह सात बजे थाईलैंड के पर्यटक, 7:30 बजे तिब्बती पर्यटकों का दल मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचा और बुद्ध की लेटी प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना की। बुद्ध वंदना के साथ चीवर चढ़ाया। स्तूप की परिक्रमा की। उत्खनित पुरावशेषों की ऐतिहासिकता व प्राचीनता से रूबरू हुए।
फिर भू-स्पर्श मुद्रा में मांथा कुंवर मंदिर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा देखी। शाम को पर्यटकों का हुजूम बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप पहुंचा। जहां अपने अपने तरीके से परिक्रमा की। बेर के फूल चढ़ाए और कैंडल भी जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें