फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जेवर पसंद किया, बिल बनवाया फिर असलहा दिखाकर लूट ले गए

Wed, 19 Feb 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवापट्टी। थाना क्षेत्र के धोबीघटवा चौराहा पर मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने पहले जेवर पसंद किया और उसका बिल बनवाया, फिर दुकानदार की कनपटी पर असलहा सटाकर जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

दुकान में लगे डीवीआर भी बदमाश साथ लेते गए। यह घटना तब हुई जब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस फ्लैगमार्च कर रही थी। इसकी जानकारी होने के बाद दुकानदार सहम गए और अधिकांश दुकानें बंद हो गईं। संदिग्ध मान रही है। सेवरही कस्बे के अजय वर्मा की बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के धोबीघटवा चौराहा पर मां ज्वेलरी के नाम से दुकान है। मंगलवार को अजय का भाई सोनू वर्मा बैठा था। सोनू ने बताया कि शाम करीब छह बजे एक बाइक से दो युवक आए और सोने का गहना दिखाने को कहा। उन्होंने 83 हजार रुपये के गहने पसंद किए और बिल बनवा लिया। बिल बनाने के बाद एक बदमाश ने तमंचा निकालकर कनपटी पर सटा दिया और बोला कि शोर मचाओगे तो गोली मार देंगे। इसी बीच दूसरे बदमाश ने दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे का डीवीआर निकाल लिया और मोबाइल भी ले लिया। दुकानदार का आरोप है कि दोनों बदमाश डीवीआर, 32 लाख के जेवर और मोबाइल लेकर बिहार के तरफ भाग गए।
घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर फ्लैगमार्च कर रही पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। तमकुहीराज सीओ अमित सक्सेना ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। शिकायत के आधार पर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें