फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आकाशीय बिजली गिरी, तीन मजदूर झुलसे, महिला हुई अचेत

Fri, 17 Mar 2023 11:20 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज़ एजेंसी पडरौना।

सार

दुदही प्रतिनिधि के अनुसार, विशुनपुरा थाना क्षेत्र अहिरौली गांव में सुबह बिजली कड़कने से उग्र प्रसाद की पत्नी कांति देवी (40) अचेत हो गईं। आनन फानन में परिजनों ने उनको सीएचसी दुदही पहुंचाया।
विज्ञापन
बहोश हुई महिला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में शुक्रवार की सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। सुबह साढ़े पांच बजे गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान कप्तानगंज थाना के लोहेपार, महतो टोला में ईंट भट्टे की चिमनी पर बिजली गिरने से तीन मजदूर मामूली रूप से झुलस गए। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली में एक महिला बिजली कड़कने की आवाज सुनकर अचेत हो गई। परिजनों ने महिला को सीएचसी दुदही में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात से ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा था। शुक्रवार की सुबह होने पर गरज और चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, सुबह करीब साढ़े पांच बजे कप्तानगंज क्षेत्र के लोहेपार, महतो टोला में बबलू सिंह के ईंट भट्ठे पर बिजली गिर पड़ी। तेज आवाज होने से मजदूर डर गए।

इसे भी पढ़ें: बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन


बिजली गिरने से भट्ठा के मजदूर फतेहपुर जिले के सोनू (20), सियासत (50) और संदीप (22) मामूली रूप से झुलस गए। ईंट भट्ठे की चिमनी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली गिरने से तेज आवाज होने पर आसपास गांवों के लोग भी डर गए।
विज्ञापन


दुदही प्रतिनिधि के अनुसार, विशुनपुरा थाना क्षेत्र अहिरौली गांव में सुबह बिजली कड़कने से उग्र प्रसाद की पत्नी कांति देवी (40) अचेत हो गईं। आनन फानन में परिजनों ने उनको सीएचसी दुदही पहुंचाया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। बूंदाबांदी से जहां मौसम सुहावना हो गया। वहीं गेहूं सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान डर गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें