फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री का बैग लेकर भागा उचक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
बैग लेकर ट्रेन से कूद गया उच्चका
विज्ञापन

तमकुहीरोड। गोरखपुर पाटलीपुत्र ट्रेन से तमकुहीरोड लौट रहे एक परिवार का बैग उचक्का लेकर कठकुईया में चलती ट्रेन से कूद गया। पीड़ित परिवार का कहना था कि बैग में दो मोबाइल और पांच हजार नकदी के साथ अन्य कई महत्वपूर्ण कागजात थे। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत रेलवे पुलिस से भी की है।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव का एक परिवार जिसमे तीन महिलाएं, एक पुरुष और बालक था। मंगलवार को भोर में गोरखपुर पाटलीपुत्र ट्रेन से तमकुहीरोड आ रहा था।जब यह ट्रेन कठकुइया से चली तो इस परिवार के लोग अर्धनिद्रा में थे। उसी समय एक युवक उनकी बोगी में घुसा और उनका एक बैग लेकर चलती ट्रेन से कूद गया। उसमें दो महंगे मोबाइल, पांच हजार रुपये की नकदी के साथ अन्य कई महत्वपूर्ण कागजात थे। तमकुहीरोड पहुंचने पर इस पीड़ित परिवार ने अपनी आपबीती सुनाई तो लोग सन्न रह गए। लोगों का कहना था कि इस रूट की स्टेशनों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं होने से प्राय: इस तरह की छिनैती की घटनाएं होती रहती हैं। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत जीआरपी से भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें