फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जंगल पार्टी के कुख्यात दस्यु चुम्मन यादव को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। कभी गंडक नदी के दियारा में दहशत का पर्याय रहे जंगल पार्टी के सरगना चुम्मन यादव को 26 साल पुराने हत्याकांड में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। बगहा के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय रविरंजन की अदालत ने साक्ष्यों और 12 गवाहों की गवाही के आधार पर उसे हत्या का दोषी ठहराया।
विज्ञापन

अदालत ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर तीन माह और सजा भुगतनी होगी।
मामला पुलिस जिला बगहा के चौतरवा थाना से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार बगीचे में स्थित कुश्ती के अखाड़े के पास चुम्मन यादव और उसके साथियों ने बृजेश दास को पकड़ लिया था। उसके दोनों हाथ गमछे से बांधने के बाद दोनाली बंदूक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता अदालत दास की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद आरोपपत्र दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने 12 गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्य अदालत में प्रस्तुत किए। साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने चुम्मन यादव को हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। उसे आर्म्स एक्ट के तहत भी दंडित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें