फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोरिया के श्रद्धालुओं ने महापरिनिर्वाण मंदिर में की पूजा

Sun, 01 Feb 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पूजा अर्चना करते कोरियाई बौद्ध श्रद्धालु। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
कसया। साउथ कोरिया के 520 सदस्यीय बौद्ध श्रद्धालुओं का एक दल शनिवार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल कुशीनगर पहुंचा। श्रद्धालु सुबह लगभग साढ़े दस बजे वैशाली से सड़क मार्ग द्वारा कुशीनगर आए और करीब 11 बजे मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में पहुंचे।
विज्ञापन

यहां बौद्ध गुरु वेनेरेबल पंक्यून सुनिम के नेतृत्व में कोरियाई विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। पूजा लगभग तीन घंटे तक चली। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विधिवत पूजा की तथा विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की।
इसके बाद श्रद्धालुओं का दल रामाभार स्तूप पहुंचा, जहां भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद हुए अंतिम संस्कार स्थल पर बने स्तूप की परिक्रमा कर विशेष प्रार्थना की गई। भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने कुशीनगर के विभिन्न स्तूपों, विहारों एवं पुरातात्विक अवशेषों का अवलोकन किया और बुद्ध के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कुशीनगर भ्रमण के बाद यह दल लुंबिनी के लिए रवाना हुआ। लुंबिनी से यह दल श्रावस्ती और संकिसा होते हुए दिल्ली पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें