पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एयरफील्ड एनवायर्नमेंट मैनेजमेंट कमेटी एवं एरोड्रम कमेटी की बैठक हुई। इसमें कुशीनगर एयरपोर्ट से शीघ्र उड़ाने शुरू करने की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि आईएफआर के लिए आवेदन किया गया है, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि आईएफआर होने पर फ्लाइटों की संख्या बढ़ जाएगी। एयरपोर्ट की बाउंड्री से सटे दो मकानों की ऊंचाई अत्यधिक है, जिसको कम करवाना है।
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र ने तहसीलदार कसया सहित निदेशक एयरपोर्ट को निर्देश दिए। बैठक में एयरपोर्ट के बाउंड्री के अगल बगल के पेड़ों की कटान के संबंध में भी चर्चा की गई। अहिरौली गांव में पानी टंकी के निर्माण, एयरपोर्ट के अगल बगल रेड जोन का स्थान निर्धारित करने, बाउंड्रीवाॅल के अंदर पोल हटाने आदि पर चर्चा हुई।